WhatsApp अब ग्रुप एडमिन्स को सुपर पावर देने की तैयारी कर रहा है
एडमिन चाहे तो वह ग्रुप के सदस्यों को ग्रुप में मैसेज, तस्वीरें, वीडियो,
जिफ़, दस्तावेज और वॉयस मैसेजे पोस्ट
करने से रोक सकता है। Webbetaifo के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के वर्ज़न 2.17.430 में "Restricted Groups" फ़ीचर दिया
है।एक बार अगर नॉन-एडमिन यूजर के लिए चैट डिसेबल
हो गई फिर वो ग्रुप में आने वाले मैसेज सिर्फ पढ़ पाएगा। इसके अलावा वो ग्रुप
एडमिन को मैसेज भेज पाएगा और ग्रुप को म्यूट कर पाएगा।
Restricted ग्रुप' की सेटिंग
लागू कर देने के बाद अन्य सदस्य ग्रुप में मैसेज को पढ़ तो सकेंगे, लेकिन कुछ भेज नहीं सकेंगे. उन्हें 'मैसेज
एडमिन' का बटन दिया जाएगा, जिससे
वे अपने संदेश को ग्रुप एडमिन को भेज सकते हैं!
एक फीचर में आप यू-ट्यूब वीडियो चैट के दौरान ही
देख सकते हैं और दूसरा फीचर है लॉक वॉयस मैसेज. जिसमें आप वॉयस मैसेज बिना बटन
होल्ड किए रिकॉर्ड कर सकते हैं.
No comments:
Post a Comment